Breaking News
बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल
बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल
पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
इम्युनिटी मजबूत करने के लिए सिर्फ विटामिन C और D नहीं, इन पोषक तत्वों का सेवन भी है जरूरी
इम्युनिटी मजबूत करने के लिए सिर्फ विटामिन C और D नहीं, इन पोषक तत्वों का सेवन भी है जरूरी
पुतिन का यूरोप पर तीखा हमला, बोले- रूस को हराने का सपना छोड़ दें देश, यूक्रेन युद्ध पर बातचीत के संकेत
पुतिन का यूरोप पर तीखा हमला, बोले- रूस को हराने का सपना छोड़ दें देश, यूक्रेन युद्ध पर बातचीत के संकेत
भारत-जिम्बाब्वे महिला वनडे सीरीज का आगाज आज से, जानें कब और कहां देख सकेंगे लाइव मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला वनडे सीरीज का आगाज आज से, जानें कब और कहां देख सकेंगे लाइव मुकाबला
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा बरकरार, ‘रणबाली’ की कमाई में आई गिरावट, जानें बाकी फिल्मों का हाल
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा बरकरार, ‘रणबाली’ की कमाई में आई गिरावट, जानें बाकी फिल्मों का हाल
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई

बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ TIFF 2025 में होगी प्रदर्शित, अनुराग कश्यप के निर्देशन में सजी सच्ची घटनाओं पर आधारित कहानी

बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ TIFF 2025 में होगी प्रदर्शित, अनुराग कश्यप के निर्देशन में सजी सच्ची घटनाओं पर आधारित कहानी

बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल एक बार फिर दमदार वापसी करने जा रहे हैं अपनी नई फिल्म ‘बंदर (बंदर पिंजरे में)’ के साथ। यह फिल्म 2025 में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (TIFF) में विश्व स्तर पर पहली बार प्रदर्शित की जाएगी। TIFF इस साल 4 से 14 सितंबर तक कनाडा में आयोजित किया जा रहा है।

फिल्म का निर्देशन मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप कर रहे हैं और यह एक ऐसी सच्ची घटना पर आधारित है जिसे आमतौर पर पर्दे पर दिखाने से कतराया जाता है।

बॉबी देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का पहला पोस्टर साझा करते हुए लिखा:
“एक ऐसी कहानी, जिसे कभी सुनाया नहीं जाना चाहिए था… लेकिन अब वो TIFF 2025 में दिखाई जाएगी। सच्ची घटनाओं से प्रेरित हमारी फिल्म ‘बंदर’ का वर्ल्ड प्रीमियर जल्द होने जा रहा है।”

पोस्टर में एक तंग, अस्त-व्यस्त कमरे का दृश्य है जिसमें कई लोग जमीन पर सोते हुए नजर आ रहे हैं। कमरे के एक कोने में बैठे बॉबी देओल बेहद गंभीर मुद्रा में दिखाई दे रहे हैं। दीवारों पर टंगे कपड़े और रखे हुए बर्तन माहौल की सच्चाई और तंगी को बयां करते हैं।

बॉबी द्वारा साझा किए गए टैग्स के अनुसार, फिल्म में सान्या मल्होत्रा भी नजर आ सकती हैं।

इस घोषणा पर फिल्म इंडस्ट्री से बॉबी देओल को ढेरों बधाइयाँ मिल रही हैं। अभिनेता विक्रांत मैसी ने कमेंट किया – “बहुत-बहुत बधाई सर।”
सैयामी खेर ने लिखा – “याय…”,
वहीं हुमा कुरैशी ने फायर इमोजी के साथ अपनी खुशी जताई।
बॉबी के भाई सनी देओल ने थम्स अप और दिल वाला इमोजी बनाकर अपना समर्थन जताया।

गौरतलब है कि बॉबी देओल पिछली बार तेलुगु फिल्म ‘डाकू महाराज’ में दिखाई दिए थे। उनके आगामी प्रोजेक्ट्स में ‘हरि हर वीरमल्लु’, ‘अल्फा’ और ‘जन नायगन’ जैसी बहुप्रतीक्षित फिल्में शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top