Breaking News
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
गौरव भाटिया की मानहानि याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश, 24 घंटे में विवादित पोस्ट हटाने के निर्देश
गौरव भाटिया की मानहानि याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश, 24 घंटे में विवादित पोस्ट हटाने के निर्देश

कांवड़ यात्रा पर बढ़ी भीड़, स्कूलों में अवकाश घोषित

कांवड़ यात्रा पर बढ़ी भीड़, स्कूलों में अवकाश घोषित

देहरादून: सावन माह में चल रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर देहरादून प्रशासन ने बड़ी एहतियाती कार्रवाई करते हुए 21, 22 और 23 जुलाई को नगर निगम क्षेत्र सहित हाईवे से लगे कई इलाकों के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। इस निर्णय का उद्देश्य कांवड़ यात्रा के दौरान उत्पन्न होने वाले संभावित ट्रैफिक दबाव, सुरक्षा चुनौतियों और आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि देहरादून नगर निगम क्षेत्र के साथ-साथ हरिपुर, रायवाला, प्रतीत नगर, श्यामपुर तथा राष्ट्रीय राजमार्ग (हाइवे) के आस-पास स्थित सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी विद्यालयों में तीन दिनों के लिए अवकाश रहेगा। यह आदेश अपर जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, देहरादून द्वारा जारी किया गया है।

कांवड़ यात्रा के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार से गंगाजल लेकर विभिन्न शिवालयों की ओर प्रस्थान करते हैं, जिससे देहरादून जिले की सीमाओं से गुजरने वाले मार्गों पर अत्यधिक भीड़ व यातायात जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। खासकर राष्ट्रीय राजमार्ग और शहर से सटे क्षेत्रों में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखना बड़ी चुनौती बन जाता है।

प्रशासन ने यह निर्णय छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है, ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान स्कूल आने-जाने में किसी भी प्रकार की असुविधा या जोखिम से बचा जा सके।

स्थानीय पुलिस व प्रशासन द्वारा यात्रा मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष प्लान तैयार किया गया है। साथ ही लोगों से भी अपील की गई है कि वे यात्रा के दिनों में अनावश्यक रूप से इन मार्गों का उपयोग न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top