हाइब्रिड क्लासरूम, ई-विद्या चैनल और वर्चुअल लर्निंग ऐप के जरिए हर गांव तक पहुँचेगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, ननूरखेड़ा (देहरादून) में आयोजित कार्यक्रम में समग्र शिक्षा उत्तराखंड द्वारा विद्यालयी शिक्षा में आईसीटी योजना के तहत 840 राजकीय विद्यालयों में हाइब्रिड मोड में संचालित वर्चुअल एवं […]
मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने 326 मेधावी बालिकाओं को दिए मोबाइल फोनजन्म से ही बेटियों का सशक्तिकरण जरूरी- रेखा आर्या प्रदेश के सभी 13 जनपदों और ब्लॉकों की बोर्ड टॉपर्स सम्मानित देहरादून। शनिवार को मुख्यमंत्री और महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री ने पूरे प्रदेश के सभी जिलों से आई 2024 और 2025 की बोर्ड परीक्षाओं में अव्वल रही 326 मेधावी बालिकाओं को पुरस्कार स्वरूप मोबाइल फोन भेंट किया। मुख्य सेवक सदन, गढ़ी कैंट में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर ‘बालिका शिक्षा प्रोत्साहन कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि साल 2013 में शुरू किए गए इस कार्यक्रम के तहत अब तक प्रदेश की कुल 2029 मेधावी बालिकाएं तकनीकी रूप से सशक्त बन चुकी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बालिकाओं, महिलाओं को आर्थिक व सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास में जुटी है। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के उस विचार का उल्लेख किया, जिसमें समाज की प्रगति को महिलाओं की प्रगति से मापने पर बल दिया गया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार बेटियों के सशक्तिकरण और आर्थिक आजादी के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने प्रदेश की बेटियों को चुनौतियों का सामना करते हुए खुद अपने रास्ते गढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी बालिकाओं को रोटी कपड़ा और मकान जैसी आवश्यकताओं के लिए आत्मनिर्भर बनना होगा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश में लैंगिक असमानता की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। प्रदेश सरकार ने सरकारी नौकरी में महिलाओं के लिए 30% आरक्षण की व्यवस्था कर उनके लिए अवसर बढ़ाए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जिसने समान नागरिक संहिता लागू करके हर महिला को बराबरी का अधिकार दिलाने का मार्ग प्रशस्त किया है। इस अवसर पर विधायक सविता कपूर, राज्य मंत्री प्रताप सिंह पवार, उपनिदेशक विक्रम सिंह, परियोजना अधिकारी मोहित चौधरी, नीतू फुलेरा एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
जन्म से ही बेटियों का सशक्तिकरण जरूरी- रेखा आर्या प्रदेश के सभी 13 जनपदों और ब्लॉकों की बोर्ड टॉपर्स सम्मानित देहरादून। शनिवार को मुख्यमंत्री और महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री ने पूरे प्रदेश के सभी जिलों से आई 2024 और 2025 की बोर्ड परीक्षाओं में अव्वल रही 326 मेधावी बालिकाओं को पुरस्कार स्वरूप मोबाइल […]
महाराज ने डयूला में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाने के दिये निर्देश
सतपुली (पौड़ी)। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने जिलाधिकारी पौड़ी और वन विभाग के अधिकारियों से बात कर एकेश्वर व पोखड़ा ब्लॉक के गुलदार प्रभावित गांव में गुलदार को पकड़ने के लिए पर्याप्त संख्या में तत्काल पिंजरे लगाने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज […]
देहरादून में “देवभूमि मेगा पूर्व सैनिक रैली” का भव्य आयोजन
राज्यपाल और CDS ने किया वीरों का सम्मान देहरादून। मुख्यालय उत्तराखंड सब एरिया के तत्वावधान में शनिवार को जसवंत सिंह ग्राउंड, गढ़ी कैंट, देहरादून में “देवभूमि मेगा पूर्व सैनिक रैली” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान सहित अनेक […]
‘कांतारा चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, वर्ल्डवाइड 450 करोड़ रुपये का आंकड़ा किया पारऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने रिलीज़ होते ही दर्शकों के बीच तहलका मचा दिया है। इसकी अनोखी कहानी, लोककथाओं से जुड़ी जड़ें और भारतीय संस्कृति की झलक ने इसे सभी भाषाओं में दर्शकों के लिए खास बना दिया। पहले ही हफ्ते में फिल्म ने 300 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली और अब तक वर्ल्डवाइड कुल कमाई 451 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। शानदार ओपनिंग और लगातार बढ़ती कमाई फिल्म के पहले दिन ने ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। पहले दिन 61.85 करोड़ रुपये की कमाई के साथ कन्नड़ वर्ज़न ने 19.6 करोड़, हिंदी ने 18.5 करोड़, तेलुगु ने 13 करोड़, तमिल ने 5.5 करोड़ और मलयालम वर्ज़न ने 5.25 करोड़ का योगदान दिया। शुक्रवार को थोड़ी गिरावट के बावजूद कमाई 45.4 करोड़ रही। शनिवार और रविवार को दर्शकों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई और क्रमशः 55 करोड़ और 63 करोड़ रुपये कमाए गए। पहले सप्ताह का सक्सेस रिकॉर्ड पहले हफ्ते के दौरान फिल्म ने दर्शकों को लगातार जोड़े रखा। सोमवार को 31.5 करोड़, मंगलवार को 34.25 करोड़, बुधवार 25.25 करोड़ और गुरुवार 21.15 करोड़ रुपये की कमाई हुई। नौवें दिन तक फिल्म ने अतिरिक्त 14.15 करोड़ रुपये जोड़कर भारत में कुल कलेक्शन 351.55 करोड़ रुपये तक पहुंचा लिया। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड और तुलना ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने साउथ की सुपरहिट फिल्म ‘ओजी’ (308 करोड़) को पीछे छोड़ते हुए अब तक 451 करोड़ रुपये की वर्ल्डवाइड कमाई कर ली है। अब फिल्म की निगाह रजनीकांत की ‘कुली’ (675 करोड़) पर है। कहानी और प्रदर्शन का जादू फिल्म की सफलता की सबसे बड़ी वजह इसकी कहानी में निहित लोककथा और आस्था है। दर्शक अपनी जड़ों से जुड़े अनुभव के साथ फिल्म का रोमांच महसूस कर रहे हैं। इसके साथ ही जबरदस्त एक्शन और रोमांचक सीन्स ने इसे और भी आकर्षक बनाया है। ऋषभ शेट्टी का निर्देशन और अभिनय फिल्म को विशेष बनाता है और दर्शकों को पूरी तरह बांधे रखता है। अन्य फिल्मों की हालत फीकी वहीं, बॉक्स ऑफिस पर वरुण धवन और जान्हवी कपूर की ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का प्रदर्शन ‘कांतारा’ के सामने फीका साबित हुआ। आठवें दिन फिल्म ने सिर्फ 1.66 करोड़ रुपये की कमाई की, और इसका कुल कलेक्शन 40.41 करोड़ रुपये तक ही सीमित रहा। (साभार)
त्योहारों के दौरान सुविधाजनक आवाजाही और जाम से बचाव के लिए प्रशासन ने तैयार किया नया ट्रैफिक प्लान
पलटन बाजार और प्रमुख मार्गों में वाहनों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित देहरादून। आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा को ध्यान में रखते हुए, देहरादून पुलिस और प्रशासन ने शहर की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। जाम से बचाव और त्योहारों के दौरान सुविधाजनक […]
यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय परीक्षा रद्द- जांच आयोग की रिपोर्ट के बाद सरकार ने लिया फैसला
ट्रंप का चीन पर बड़ा वार, सभी चीनी उत्पादों पर 100% टैरिफ का किया ऐलान
ऋषिकेश में एम.डी.डी.ए. की बड़ी कार्रवाई, आधा दर्जन से अधिक अवैध निर्माण सील
बिना स्वीकृति चल रहे बहुमंज़िला व्यवसायिक और आवासीय भवनों पर गिरी गाज ऋषिकेश। देहरादून के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एम.डी.डी.ए.) ने नियम विरुद्ध निर्माणों के विरुद्ध अपनी सख़्त नीति पर अमल तेज़ कर दिया है। इसी क्रम में प्राधिकरण द्वारा ऋषिकेश क्षेत्र […]
स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने श्रीनगर मेडिकल कॉलेज का किया औचक निरीक्षण
मरीजों से ली सेवाओं की जानकारी, अस्पताल की व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश डॉ. राजेश कुमार बोले— मरीजों को समयबद्ध और बेहतर इलाज देना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता श्रीनगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जनपद रुद्रप्रयाग के प्रभारी सचिव एवं स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार जनपद प्रवास पर पहुंचे। जनपद प्रवास के […]

